3.भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर 'शक्ति' 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है
देश राज्यों से बड़ी खबरें:19-अक्टूबर 2025रविवार
छोटी दिपावली
1 .शाह बोले- महागठबंधन में न सीटें तय न नेता, राहुल वोट चोरी पर अब चुप क्यों; बिहार की सत्ता का फैसला घुसपैठिए नहीं करेंगे
2. ‘बंगाल में रेड कारपेट बिछाकर हो रहा घुसपैठियों का स्वागत’, बिहार के चुनावी रण से ममता सरकार पर भड़के अमित शाह
3.भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर 'शक्ति' 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसे भविष्य में स्थानीय चिप प्लांट में उत्पादित किया जा सकेगा,आइआइटी मद्रास की टीम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यह जानकारी दी। मंत्री के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने टीम को चिपसेट के स्वदेशी उत्पादन की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है,
4. इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-2 ने पहली बार दी सूरज के प्रभाव की जानकारी,22 जुलाई 2019 को गए चंद्रयान मिशन ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इसरो का कहना है कि चंद्रयान-2 ने चंद्रमा पर सूर्य के प्रभाव का पहली बार अवलोकन किया है।
5. युपी- राजनाथ ने चखी लखनवी चाट, चाव से खाए पानी बताशे; दिवाली समारोह में कार्यकर्ताओं से खुलकर मिले रक्षा मंत्री,धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह को देखकर मैं भी अति उत्साहित हूं।
6.रिश्वत केस में फंसे पंजाब DIG भुल्लर सस्पेंड, घर से मिला था ढाई किलो सोना, साढ़े सात करोड़ कैश
7.धनतेरस पर ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार,हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई थी, फिर भी इनकी खरीदारी में उत्साह बना रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल, साउंड सिस्टम से लेकर एयर कंडीशनर और वाटर प्यूरीफायर की भी भारी मांग रही।
8.धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, ₹60,000 करोड़ के सोना-चांदी बिके, यह पिछले साल से 25% ज्यादा; मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं
9.बिहार चुनाव करीब, पर रणनीति दूर! नामांकन खत्म होने में दो दिन, INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन
10.बिहार वोटिंग से पहले NDA को लगा बड़ा झटका; बिना चुनाव लड़े ही बाहर हुईं उम्मीदवार; सीमा सिंह का नामांकन रद्द
11. तेजस्वी यादव से लेकर चिराग पासवान और नीतीश कुमार की पार्टी तक… बिहार का हर चौथा विधायक परिवारवादी
12. अयोध्या -दीपोत्सव से पहले रामनगरी में रिकॉर्ड बनना शुरू, सरयू आरती में 21000 शामिल, गिनीज टीम आज करेगी एलान
13. तेलंगाना: रेवंत सरकार लाने वाली है अनोखा कानून, माता-पिता की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों की कटेगी सैलरी
14 महाराष्ट्र - अष्टांबा यात्रा से लौट रहे भक्तों की गाड़ी खाई में गिरी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल
15. ICC चेयरमैन जय शाह ने अफगान क्रिकेटरों के निधन को बताया क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी, की सैन्य हमले की कड़ी निंदा
16. क्रिकेट के सुपर पावर ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने पहुंचा भारत, पहला वनडे आज; रोहित-कोहली 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे
17. ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे अमेरिकी, 'नो किंग्स' प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़
You may also like: शुभांशु शुक्ल इतिहास रच कर लौटे
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.